{"_id":"5a60dca34f1c1b9f268b529f","slug":"141516297379-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर वापस लौटे कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर वापस लौटे कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने तीन दिनी कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया है। बृहस्पतिवार को सभी मिनिस्टीरियल कर्मचारी काम पर वापस लौट आए। कलक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में प्रांतीय नेतृत्व और शासन के बीच हुई वार्ता को सकारात्मक बताते हुए काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर आंदोलन को समर्थन देने वालों के प्रति आभार जताया गया।
मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ अध्यक्ष हाजी साजिद अली सिद्दकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने छह सूत्रीय मांगों पर शासन स्तर में बनी सहमति पर खुशी जताई। उनका कहना था कि कार्य बहिष्कार से संगठन अधिक मजबूत हुआ है। संगठन शासन तथा राजस्व परिषद को अपनी मांगों के संबंध में ध्यान आकर्षित कराए जाने में सफल रहा है। कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई। इस मौके पर गुंसाई सिंह किरौला, हिमांशु वर्मा, ईश्वरी राम, मोहन राम, हिजामुद्दीन, राहुल उपाध्याय, गोदावरी शर्मा, विशन गर्ब्याल, आनंद सिंह, नवीन राम, भगवत पांडेय, नवीन सिंह देउपा, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।