फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   साफ हुआ कलक्ट्रेट मार्ग में फेंका गया कूड़ा

साफ हुआ कलक्ट्रेट मार्ग में फेंका गया कूड़ा

Sun, 24 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
साफ हुआ कलक्ट्रेट मार्ग में फेंका गया कूड़ा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। कलक्ट्रेट मार्ग में नदी की तरफ फेंके गए कूड़े को नगर पालिका ने साफ कर दिया है। रविवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आई नगर पालिका ने कलक्ट्रेट रोड में पड़े कूड़े को साफ कर दिया है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि रविवार को यहां से कूड़े को साफ कर दिया गया है। बताया कि इस स्थान पर अब जैविक और अजैविक वाले दो छोटे कूड़ेदान रखे जाएंगे। कूड़ेदान से बाहर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ उत्तराखंड कूड़ा फेंकना और थूकना अधिनियम 2013 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर कलक्ट्रेट जाने वाले अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए छतार के कुछ लोगों ने वीआईपी रोड के ये हाल, अधिकारीगण कृपया रोड के नीचे देखें। लिखे हुए पर्चे चस्पा किए हुए थे। रविवार को अमर उजाला में इससे संबंधित खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने इस स्थान पर फैले कूड़े को साफ करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट से हटी निजी प्रचार वाली फ्लैक्सी
चंपावत। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर लगी निजी फ्लैक्सी को हटा लिया गया है। अमर उजाला में 18 दिसंबर को खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रशासनिक अधिकारियों ने अब इस फ्लैक्सी को हटवा दिया है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि किसी भी सरकारी परिसर में सिर्फ सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने वाली फ्लैक्सी या प्रचार सामग्री ही लगाई जा सकती है। सरकारी भवनों या सार्वजनिक संपत्तियों में निजी फ्लैक्सी या विज्ञापन लगाना नियमों के खिलाफ है। इसकी अनदेखी करने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था को नोटिस जारी करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed