{"_id":"59e391ca4f1c1b0d698b5e25","slug":"141508086218-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडलक के भैय्या दूज मेले की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मडलक के भैय्या दूज मेले की तैयारी शुरू
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे मडलक में भैय्या दूज पर होने वाले प्रसिद्ध बग्वाली मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह बना हुआ है। बगोटी के ग्रामीणों ने रथ मार्ग में उगी झाड़ियों का कटान करने के साथ रास्तों का समतलीकरण किया गया। भैय्या दूज को बगोटी से मडलक देवी मंदिर को निकलने वाले भगवती के डोला दुर्गम चढ़ाई पार करते हुए मडलक पहुंचेगा।
भैय्या दूज पर 21 अक्तूबर को बगोटी, मजपीपल, मडलक और देवी मैत बुंगा से देवी रथ निकलेंगे। ग्रामीण कठिन चढ़ाई को रस्सों के सहारे पार करते हुये मडलक स्थित देवी मंदिर में लाया जाएगा। डॉ.सतीश पांडेय ने बताया कि गांव में रात्रि में महिलाओं का झोड़ा झुमटा गायन शुरू हो चुका है और महालक्ष्मी पूजा से गांव में देव जागरण अवतरण शुरू हो जायेगा। श्रमदान करने वालों में लक्ष्मी दत्त पांडेय, दीनानाथ पांडेय, प्रवीण, हरीश चंद्र, जगदीश पांडेय, भुवन पांडेय, देव सिंह, कमल किशोर, डिकर सिंह, यशोधर पांडेय, ललित मोहन आदि ने सहयोग किया।