{"_id":"59b2d66f4f1c1bfe7f8b5190","slug":"141504892527-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श विद्यालयों के लिए सात शिक्षकों की कांउसिलिंग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श विद्यालयों के लिए सात शिक्षकों की कांउसिलिंग पूरी
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। शुक्रवार को जिला शिक्षा भवन में आदर्श प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाइस्कूलों के लिए सात शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण की अध्यक्षता में हुई कांउसलिंग में डायट के प्राचार्य कैलाश शाक्य, खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, हरेंद्र साह, महावीर चौधरी, उदय प्रताप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कांउसलिंग के बाद प्राथमिक विद्यालय मंच, नरसिंहडांडा, मानाढूंगा, कामाज्यूला, चामी, पोखरी और गागर के लिए पांच शिक्षकों और जूनियर हाइस्कूल मोहनपुर टनकपुर, पउ, इजड़ा और कानाकोट में दो शिक्षकों की तैनाती होगी। आदर्श विद्यालयों में तैनाती के लिए शिक्षकों की लिखित परीक्षा तीन सितंबर को आयोजित की गई थी। जिसमें 19 आवेदकों में से 14 ने प्रतिभाग किया तथा सभी शिक्षक परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक सत्यनारायण ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर हिंदी, सामाजिक विषय, विज्ञान तथा गणित और जूनियर स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी विषय के लिए शिक्षकों की कांउसलिंग की गई। शुक्रवार को हुई कांउसलिंग का परिणाम 13 सितंबर को घोषित किया जाएगा।