{"_id":"594ff5084f1c1b236c8b46cd","slug":"141498412296-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को मिलेगी हर जरूरी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को मिलेगी हर जरूरी सुविधाएं
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अनुसूचित बाहुल्य नरसिंह डांडा गांव में लोगों की समस्याएं सुनीं। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए खुद इस गांव को गोद लेने की घोषणा की। गांवों को जरूरी सुविधाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विकास के लिए हर अधिकारी से एक-एक गांव को गोद लेने को कहा।
ग्रामीणों ने खेती के लिए खतरा बन रहे जंगली जानवरों से निजात दिलाने, रोजगार, संपर्क मार्ग, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राशन की मात्रा बढ़ाने सहित कई मांग की। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रामदत्त जोशी, दुग्ध संघ अध्यक्ष नवीन तड़ागी, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, सीएओ आरएल चंद्रवाल, जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता एसएस थापा, प्रधानाचार्य इंदुवर जोशी, कैलाश अधिकारी, कैलाश पांडेय, मनोज तड़ागी, दीपक कुमार, कैलाश राम आदि मौजूद थे।