{"_id":"68fbb7448e032c87fc0c72ba","slug":"14-roadways-buses-operated-for-the-plains-champawat-news-c-229-1-shld1026-131049-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मैदानी क्षेत्रों के लिए 14 रोडवेज बसों का हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मैदानी क्षेत्रों के लिए 14 रोडवेज बसों का हुआ संचालन
Fri, 24 Oct 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के रोडवेज स्टेशन में बसों में गंतव्य को जाते यात्री। संवाद
लोहाघाट। दीपावली ओर भाई दूज त्योहार खत्म होने के बाद प्रवासियों का मैदानी क्षेत्रों को लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए 14 बसों का संचालन किया।
शुक्रवार की सुबह से ही रोडवेज स्टेशन पर मैदानी क्षेत्रों को जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यात्रियों की संख्या को देखते हुए निगम ने बसों का संचालन किया। कई यात्री निजी टैक्सियों में भी गए। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी जगदीश नारायण ने बताया कि लोहाघाट से मैदानी क्षेत्रों के लिए 14 बसों का संचालन किया गया। इसमें दिल्ली के लिए चार, देहरादून दो, बरेली दो, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पोंटा साहिब, हल्द्वानी, नैनीताल और ऋषिकेश के लिए एक-एक बस का संचालन किया। शुक्रवार को यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ी। शनिवार को भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। संवाद