{"_id":"8e76a4155f3e65a801681e394c19c1ce","slug":"133-successful-women-in-physical-efficiency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक दक्षता में 133 महिलाएं सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक दक्षता में 133 महिलाएं सफल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग में महिला स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पाटी, बाराकोट और लोहाघाट विकासखंडों की 209 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी, जिसमें से 133 महिलाओं ने दक्षता परीक्षा में सफलता पाई।
विज्ञापन
शुक्रवार को चंपावत विकासखंड की 287 महिलाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि 51 पदों के लिए 579 अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरे हैं। उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सभी विकासखंडों के छूटे अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा पांच दिसंबर को पुलिस लाइन में होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र जोशी ने शुक्रवार को चंपावत ब्लॉक के अभ्यर्थियों से अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ सुबह नौ बजे से अनिवार्य रूप से पुलिस लाइन में उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन
दक्षता परीक्षा के संचालन में सीओ आरएस रौतेला, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी, व्यायाम प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत, प्रदीप बोरा, युवा कल्याण विभाग के सभी बीओ तथा पुलिस लाइन के सभी अधिकारी-कर्मचारी सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन