फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खतरा बने सूखे पेड़, कटवाने की मांग

खतरा बने सूखे पेड़, कटवाने की मांग

Sun, 06 May 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खतरा बने सूखे पेड़, कटवाने की मांग

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के कई गांवों में जगह-जगह खड़े सूखे पेड़ ग्रामीणों के लिए खतरा बन चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से इन पेड़ों को कटवाने की मांग की है।

प्रधान गीता देवी, गंगा गुरूंग, गिरधारी लाल, अरुण कुमार, माला देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, एलायंस क्लब अध्यक्ष राज सिंह भदौरिया, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद आदि ने बताया कि आंबेडकर ग्राम फागपुर, भजनपुर, बनबसा, मीनाबाजार, लाइनपार, पचपकरिया आदि गांवों में कई पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं। तेज हवा चलने पर पेड़ों की टहनियों और पेड़ों के गिरने से विद्युत तारों के क्षतिग्रस्त होने से घंटों पावर कट होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन


21 अप्रैल को आए अंधड़ के दौरान लाइनपार बस्ती में विशालकाय पेड़ गिरने से तीन झाले क्षतिग्रस्त हो गए थे। हाकिम सिंह चौक पर पूर्णागिरि मेडिकल स्टोर के सामने खड़ा जामुन का पेड़ बीच से फट जाने से आसपास के लोगों के अलावा नेपाल जाने वालों के लिए भी खतरा बना है। इन लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से ऐसे पेड़ों को कटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed