{"_id":"5abe6d9b4f1c1bb4618b4828","slug":"131522429339-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत जाएंगे अनदेखी से नाराज गल्ला विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत जाएंगे अनदेखी से नाराज गल्ला विक्रेता
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। संगठन ने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को मानदेय देने के साथ खाद्यान्न गोदामों में धर्मकांटे लगाने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को हरीश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता और राजीव मुरारी के संचालन में हुई इस बैठक में जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा ने कहा कि सस्ता गल्ला संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव में जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन भी किया जाएगा। बैठक में चंपावत ब्लाक में संगठन को मजबूत करने के लिए भरत राम को संयोजक मनोनीत किया गया। इस मौके पर चंद्रमोहन जोशी, सुरेश जोशी, सलीम जावेद, राजेंद्र फर्त्याल, विक्रम सिंह, दीपक पुजारी, नरेश चंद्र पांडेय, तेज सिंह फर्त्याल हरीश चतुर्वेदी, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।