{"_id":"5ab7d9fa4f1c1b4d0a8b6d77","slug":"131521998330-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन बाद जुड़ा रक्त संग्रहण केंद्र का बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन बाद जुड़ा रक्त संग्रहण केंद्र का बिजली कनेक्शन
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में स्थित रक्त संग्रहण केंद्र (ब्लड स्टोरेज) का बिजली का कनेक्शन कटने के एक दिन बाद ही जोड़ दिया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बिजली बिल का 31 मार्च से पूर्व भुगतान करने के आश्वासन पर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने ये कदम उठाया।
जिला अस्पताल में पिछले साल मई में रक्त संग्रहण केंद्र शुरू हुआ था। इस केंद्र पर 1.29 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली विभाग ने शनिवार को कनेक्शन काट दिया था। अस्पताल प्रशासन के आश्वासन के बाद रविवार को जोड़ दिया है।
रक्त संग्रहण केंद्र की बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है। यूपीसीएल के चंपावत के उप खंड अभियंता विकास भारती ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा बिजली बिल की को को 31 मार्च से पूर्व जमा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके चलते रक्त संग्रहण केंद्र का कनेक्शन जोड़ दिया है। अगर निर्धारित तिथि तक बिल की राशि की अदायगी नहीं हुई, तो कनेक्शन को फिर से काट दिया जाएगा।