{"_id":"5a9595164f1c1bff388ba861","slug":"131519752470-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली निकाली
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक झांकियों के साथ जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक किया।
पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के उपरांत जीजीआईसी में शिक्षक वेदप्रकाश पंत के संचालन में हुई गोष्ठी में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बेटियों के संरक्षण को चल रहे अभियान से आज समाज में बेटियों को लेकर तेजी से मानसिकता बदली है।
एसडीएम अनिल चन्याल ने बेटे और बेटियों में भेदभाव न करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, प्रतिभा अग्रवाल, विपिन उप्रेती, कल्पना धामी, शीला जौहार, दीपा मेलकानी, गौरी भट्ट, ब्लाक समन्वयक इंदुवर जोशी समेत जीजीआईसी, जीआईसी, एबीसी अल्मा मैटर, नंदा कान्वेेंट स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल समेत बनबसा क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।