{"_id":"5a510aba4f1c1b35198b5323","slug":"131515260602-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्लों से ली जा रही स्वच्छता की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्लों से ली जा रही स्वच्छता की जानकारी
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नगर पंचायत लोहाघाट में स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार से आई टीम ने मोहल्लों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। इस दौरान टीम लोगों से सीधा संवाद कर रही है।
टीम के प्रतिनिधि सौरभ सक्सेना और विनोद कुमार राणा ने बताया कि नगर पंचायत के अभिलेखों का निरीक्षण करने के बाद हर वार्ड में लोगों से मिलकर जानकारियां जुटाई जा रही है। बताया कि वार्ड में स्वच्छता की स्थिति कैसी है, लोगों को नगर पंचायत से मिलने वाली सुविधाओं आदि की जानकारियां ली गई।
टीम ने बताया कि कई मोहल्लों में सफाई व्यवस्था ठीकठाक पाई गई।
अलबत्ता स्टेशन बाजार क्षेत्र में सफाई में सुधार की जरूरत बताई गई। सर्वेक्षण के दौरान लोगों से स्वच्छता को लेकर दस ऑनलाइन सवाल पूछे जा रहे हैं। जिसमें लोगों को नगर पंचायत से पहले और अब मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली जा रही है। टीम ने बताया कि रविवार को भी सर्वेक्षण का कार्य जारी रहेगा। बताया कि सर्वेक्षण पूरा होने के बाद नगर पंचायत लोहाघाट को रैंकिंग दी जाएगी।