फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बच्चों की बेहतर शिक्षा में माताओं की भूमिका अहम

बच्चों की बेहतर शिक्षा में माताओं की भूमिका अहम

Sun, 05 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की बेहतर शिक्षा में माताओं की भूमिका अहम

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
लाला चंभाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मातृ सम्मेलन आयोजित कर बच्चों के लालन-पालन एवं शिक्षा पर चर्चा की गई। कहा गया कि बच्चों की बेहतर शिक्षा में माताओं की भूमिका अहम होती है। इस दौरान माताओं को खसरा-रुबैला टीकाकरण अभियान के फायदे बताए गए। सम्मेलन का शुभारंभ बसंती देवी, प्रधानाचार्य राकेश पांडेय, प्रबंधक दरबान सिंह करायत, डॉ. संजय, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, पूर्व ग्राम प्रधान कमला चंद ने दीप जलाकर किया।


विद्यालय सभागार में बसंती देवी की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में माताओं ने बच्चों एवं शिक्षकों के बारे में विचार रखते हुए बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के सुझाव दिए। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला ने कहा अभिभावक भी शिक्षकों के बराबर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, ताकि बच्चों की शिक्षा में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने कहा कि हर माता-पिता को अपने बच्चों की दिनचर्या एवं उनके आहार-व्यवहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय ने माताओं को खसरा एवं रुबैला टीकाकरण अभियान के महत्व के बारे में बताया और अपने 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को हर हाल में टीके लगाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed