{"_id":"598f42984f1c1bfe538b479c","slug":"131502560920-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वर्ष से शुरू होगी वीडियो कांफ्रेसिंग टीचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वर्ष से शुरू होगी वीडियो कांफ्रेसिंग टीचिंग
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। हिमालय वाटर सर्विस तथा विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति (हिमवत्स) की ओर से गोद लिए गए विभिन्न विद्यालयों में इस वर्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पढ़ाई की शुरूआत की जाएगी। हिमवत्स संस्था की कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि संस्था की ओर से प्रत्येक विद्यालय को सहयोग दिया जाएगा।
डॉ.जीबी बिष्ट की अध्यक्षता और डॉ.बीसी जोशी के संचालन में हुई बैठक में प्रत्येक विद्यालय में टेबलेट टीचिंग पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा संस्थान की ओर से तैयार किए गए यू ट्यूब चैनल की जानकारी दी गई तथा जिसके प्रचार प्रसार पर चर्चा की गई। इस मौके पर मोहन रस्यारा, नारायण राम टम्टा, दीवान सिंह बोहरा, डॉ.डीडी जोशी, डॉ.एमपी जोशी, बीडी फुलारा, हेमंती बोहरा, जानकी देवी, रेखा जोशी, नवीन जुकरिया आदि ने विचार रखे।