{"_id":"597cc8c24f1c1b94198b48ca","slug":"131501350082-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि आठ से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि आठ से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा यातायात
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत।
मानसून सत्र के दौरान इस बार टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर भूस्खलन के कारण कई बार यातायात बाधित हो रहा है। वहीं एनएच पर धौन-बनलेख के बीच भूस्खलन का नया क्षेत्र विकसित होने से दिक्कतें आ रही हैं। इस कारण जिला प्रशासन ने एनएच पर रात्रि आठ से सुबह छह बजे तक इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।
एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि नए विकसित हुए भूस्खलन के क्षेत्र के कारण लगातार गिर रहे मलबे और बोल्डर से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एवं किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने कोतवाली चंपावत, बनलेख एवं चल्थी को अनिवार्य रूप से बैरियर लगाकर रात्रि में वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था शनिवार रात्रि से लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर अब तक रात में इमरजेंसी वाले वाहनों आने जाने दिया जाता था। शनिवार से रात में इन वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने एनएच खुलने की दशा में आपातकालीन परिचालन केंद्र के अलावा एनएच के अधिकारियों से फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर वाहनों का आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी थानों एवं चौकियों को भी आपदा संबंधित उपकरणों के साथ हाई अलर्ट पर रहने को भी कहा है।
विज्ञापन