{"_id":"597240744f1c1baf3c8b47c1","slug":"131500659828-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण सप्ताह पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण सप्ताह पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लाला चम्भाराम विवेकानंद विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक दरबान सिंह करायत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पर्यावरण सप्ताह के तहत विद्यालय में पौधरोपण व जन जागरूकता रैली निकालने के साथ भाषण, काव्यपाठ, निबंध एवं कुमाऊं नी गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु भट्ट व जूनियर वर्ग में अमित चौड़ाकोटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की निबंध में शैलजा पंत व जूनियर वर्ग में अंकिता चौड़ाकोटी ने बाजी मारी। बताया कि कविता पाठ में सीनियर वर्ग में शिवानी उप्रेती व जूनियर वर्ग में रवि पाठक ने प्रथम स्थान अर्जित किया। प्रबंधक करायत ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक एपी लोहनी, सुरेश चंद्र जोशी, सुरेश राय, नवीन तिवारी, गीता राय, प्रभा पांडेय, किरन बिष्ट, केशर बिष्ट आदि मौजूद थे।