{"_id":"59e4eb334f1c1bcc538b7b56","slug":"13-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में नेपाल की 11 छात्राओं समेत 13 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में नेपाल की 11 छात्राओं समेत 13 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल नेपाल की छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि धाम मार्ग में गैंड़ाखाली के पास अनियंत्रित पिकअप और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर में बोलेरो में सवार मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहीं नेपाल की नौ छात्राओं समेत 13 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन छात्राओं और पिकअप चालक को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया, जिन्हें उनके साथियों ने खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों की जांच में इस बात का पता चला है कि पिकअप चालक नशे में था। नेपाल के दांग जिले के तुलसीपुर स्थित गोरखा सेकेंडरी स्कूल के 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का 86 सदस्यीय दल वाहनों से नैनीताल की सैर के बाद सोमवार सुबह मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर लौट रहा था।
गैंड़ापास गांव के पास छात्राओं की एक बोलेरो (यूके 02 टीए 0283) को सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे पिकअप वाहन (यूके 02-1954) ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बोलेरो में सवार नेपाल छात्रों के दल में शामिल शिक्षक विष्णु भंडारी (35) के अलावा 11 छात्राएं नीलू चौधरी, नीरू भूसाल, सुनिधा, स्वस्ति, स्लेया शर्मा, पूर्णिमा डांगी, लक्ष्मी कुंवर, सुष्मिता थापा, शरूना गौतम, विपाशा गौतम, तृप्ति खड़का के अलावा उचौलीगोठ (टनकपुर) निवासी पिकअप चालक दान सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
आननफानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्रा शरूना गौतम, लक्ष्मी कुंवर व पूर्णिमा डांगी के अलावा पिकअप चालक दान सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उनके साथ के लोग घायलों को खटीमा के एक निजी अस्पताल ले गए।
इधर, हादसे का पता चलते ही अस्पताल में पास ही स्थित लोनिवि के विश्राम गृह में मौजूद विधायक कैलाश गहतोड़ी के अलावा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी समेत भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।