फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   13-hectare forest fire in Champawat area

चंपावत क्षेत्र के 13 हेक्टेयर जंगल में लगी आग

Tue, 28 May 2019 10:57 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 28 May 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
13-hectare forest fire in Champawat area
पाटी क्षेत्र में लगी आग को बुझाते पुलिस, वन कर्मी और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
 चंपावत जिले के कई हिस्से बुरी तरह जंगल की आग के चपेट में है। सिप्टी, सिमल्टा, पाटी, लोहाघाट क्षेत्र के करीब 13 हेक्टेयर जंगल में भीषण आग लगी। वन विभाग के अलावा लोहाघाट से पहुंची अग्रिशमन टीम ने आग पर काबू पाने के लिए भारी मशक्कत की। 
विज्ञापन


अग्रिशमन अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में लीडिंग फायरमैन मोहन थापा, राजेश खर्कवाल, पंकज सिंह, नरेश जोशी, हरीश चम्याल, भैरव सिंह, प्रमोद, वन दरोगा चतुर सिंह, हरीश भट्ट, करम सिंह, हरीश जोशी, बंशीधर, दीवान सिंह, घनश्याम जोशी, दिनेश भट्ट आदि ने चंपावत-तामली रोड पर स्थित सिमल्टा के जंगलों की आग बुझाई। वहीं सिप्टी और पाटी क्षेत्र के जंगलों की आग को बुझाने में वन और पुलिस विभाग की टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। काली कुमाऊं के वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी का कहना है कि जंगलों में आग लगाने वालों का पता लगा जरूरी कार्यवाही का प्रयास किया जा रहा है। जंगल की आग के चलते सिमल्टा, चंपावत के बाहरी हिस्से, पाटी आदि क्षेत्रों में भारी मात्रा में धुंध छा गई है। इसके चलते आसपास के लोगों को भारी दुश्वारी हो रही है। 
विज्ञापन


अब तक आग लगने की हो चुकी हैं 90 घटनाएं 
चंपावत। जिले में अब तक दावाग्रि की 90 घटनाएं हो चुकी हैं। पाटी और भिंगराड़ा रेंज में चीड़ के जंगलों में सबसे ज्यादा आग लगी है। जिले में अब तक 139 हेक्टेयर वन भूमि में वनाग्नि से नुकसान पहुंचा है। प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट ने बताया कि वन पंचायतों के साथ आरक्षित वन क्षेत्र में चीड़ के जंगलों में आग लगने की सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed