फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   12th Holi Color Festival in Lohaghat from 19th

Champawat News: लोहाघाट में 12वां होली रंग महोत्सव 19 से

Sun, 10 Mar 2024 09:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 10 Mar 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
12th Holi Color Festival in Lohaghat from 19th
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर लोहाघाट में 19 मार्च से दो दिनी 12वें होली रंग महोत्सव का आयोजन होगा। निर्णय लिया गया कि इस बार होली महोत्सव पूरी तरह नशामुक्त होगा।
विज्ञापन

रविवार को आयोजक श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि रंग महोत्सव में छह होली टीम प्रतिभाग करेंगी। निर्णय लिया गया कि लोहाघाट नगर से सिर्फ महिलाओं की एक ही टीम रंग महोत्सव में प्रतिभाग करेगी। इसकी तैयारी महिलाएं 16 और 17 मार्च को रामलीला मैदान में करेंगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष मेहता ने बताया कि होली महोत्सव के आयोजन के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने एक लाख रुपये का सहयोग देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया जाएगा। वहां मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, कैलाश बगौली, मुकेश साह, प्रकाश राय, ईश्वरी लाल साह, दीप जोशी, राजू गड़कोटी, महेश सुतेड़ी, लोकेश पांडेय, रोहन राजपूत, किरन पुनेठा, निर्मला अधिकारी, लता वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बिरज में होरी रे रसिया...

लोहाघाट (चंपावत)। होली पर्व नजदीक आते ही युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं में होली का खुमार छाने लगा है। लोग बैठकी होलियों के रंग में रंगने लगे हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने बैठकी होली का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न राग और फागों में छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर होल्यारों ने समा बांध दिया। रविवार को छमनियां स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने बैठकी होली गायन किया। होली का शुभारंभ सामूहिक गणपति वंदना के साथ किया गया। छात्र कमल भट्ट ने आज बिरज में होरी रे रसिया..., हिमांशु राणा ने सिद्ध करो भगवान होली के दिन में..., दीप थुवाल ने जय गणेश विघ्न हरो..., मुकुल चंद ने आयो नवल बसंत सखि ऋतुराज कहावे... की मनमोहक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। छात्र संजय कुमार, आयुष, सूरज गिरी, निर्मल पांडेय, जय प्रकाश भट्ट, आयुष कोहली आदि ने सुर में सुर मिलाया।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed