फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   129.99 lakhs approved for road improvement

सड़क के सुधारीकरण को मंजूर हुए 129.99 लाख रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
129.99 lakhs approved for road improvement
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक की आठ से अधिक गांवों की हजारों की आबादी को जोड़ने वाले डिग्री कॉलेज-पोखरीबोरा मोटर मार्ग के सुधारीकरण का काम अब जल्द शुरू हो सकेगा। राज्य योजना के तहत पुनर्निर्माण और सुधारीकरण कार्य के लिए शासन ने वित्तीय मंजूरी दी है। 129.99 लाख रुपये से चार किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण और अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के तहत 2006 में लोहाघाट डिग्री कॉलेज से गंगनौला, नसखोला होते हुए आंबेडकर गांव पोखरी बोरा तक 27 किमी सड़क स्वीकृत हुई। 2010 में सड़क कटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया था। सड़क कटिंग के 10 सालों में डिग्री कॉलेज से डैंसली गधेरे तक महज तीन किमी सड़क मार्ग पर ही डामरीकरण हो सका था। इसके बाद से ग्रामीण लगातार इस सड़क मार्ग के शेष हिस्से में डामरीकरण की मांग कर रहे थे। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने बताया कि शासन ने राज्य योजना से इस सड़क मार्ग के चैनेज तीन से सात किमी तक के आगणन की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। विधायक ने कहा कि इससे आगे सड़क मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण का काम भी जल्द कराया जाएगा। सड़क सुधारीकरण की स्वीकृति मिलने से आवाजाही बेहतर होने से गदगद प्रधान एलएम जोशी, शिवराज बोहरा, भाष्कर राय आदि ने विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादों को शहर लाने में आसानी होगी
लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री कॉलेज-पोखरीबोरा सड़क मार्ग का लाभ डैंसली, भुमलाई, गल्लागांव, कोयाटी, गंगनौला, नसखोला, खतेड़ा, पोखरी बोरा गांव की नौ हजार से अधिक आबादी को मिलेगा। यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियों और फलों का व्यापक मात्रा में उत्पादन होता है। सड़क की हालत ठीक नहीं होने से न केवल ग्रामीणों को अपने उत्पाद पहुंचाने में दिक्कत आती थी बल्कि पहुंचाने में भाड़ा भी ज्यादा लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
डिग्री कॉलेज-पोखरीबोरा सड़क मार्ग पर चार किमी में सड़क सुधारीकरण की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द इस मोटर मार्ग में डामरीकरण आदि कार्य की निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी जिसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एमसी पलड़िया, ईई, लोनिवि, लोहाघाट खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed