{"_id":"5c1bd55ebdec2256dd105916","slug":"121545327966-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ का बाराकोट अस्पताल का औचक मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ का बाराकोट अस्पताल का औचक मुआयना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के पिछवाड़े में गंदगी पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी कर्मियों पर बिफर पड़े। उन्होंने सफाई में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को नसबंदी शिविर से पूर्व उन्होंने एकाएक बाराकोट अस्पताल का मुआयना किया। अस्पताल में 19 में से 18 कार्मिक मौजूद थे जबकि एक डॉक्टर मेडिकल में थी। सीएमओ ने पोलियो अभियान के मद्देनजर डीफ्रीजर को तुरंत ठीक करवाने की हिदायत दी।
डॉ. खंडूरी ने आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्डों को हर हाल में 25 दिसंबर तक बनाने के निर्देश दिए। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत महज 35 प्रतिशत रकम खर्च करने पर नाराजगी जताते हुए धन का तेजी से सदुपयोग करने को कहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमान अंसारी के अच्छे चिकित्सकीय कार्यों को देखते हुए पूर्व में नवंबर माह के वेतन रोकने के निर्देश अब वापस ले लिए गए। मुआयने के बाद सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने 25 महिलाओं के नसबंदी के ऑपरेशन किए। ऑपरेशन शिविर में डॉ. अमान अंसारी, स्टाफ नर्स सविता जोशी, खड़क सिंह आदि ने सहयोग किया।