{"_id":"5c12a3b742c7925cf2093db8","slug":"121544725431-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से अंधेरे में डूबा सिब्योली गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से अंधेरे में डूबा सिब्योली गांव
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी विकासखंड के सिब्योली गांव में तीन दिनों से बिजली नहीं आई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। तकनीकी खामी के चलते मंगलवार से सिब्योली गांव में विद्युत व्यवस्था है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही लोग अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। बिजली नहीं होने से मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी देने के बावजूद विभाग खामी को दूर नहीं कर सका है।
उधर ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुंवर का कहना है कि अल्मोड़ा जिले में बन रही सड़क के कारण पेड़ गिरने से विद्युत लाइन के तीन स्पान, तार और डिस्क क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लाइनमैन जीवन सिंह सहित विभागीय टीम मौके पर भेजी गई है। शुक्रवार तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। चेतावनी देने वालों में ग्राम प्रधान नंदी देवी, जगदीश अधिकारी, कल्याण सिंह, पूरन सिंह, लक्ष्मण सिंह, महेश सिंह आदि थे।