{"_id":"5c001c6dbdec2241891ed48d","slug":"121543511149-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की भीड़ से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की भीड़ से यात्री परेशान
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के साथ देहरादून में शुरू हुई सेना की भर्ती के चलते पिथौरागढ़ से टनकपुर आ रहे यात्रियों को वाहनों की कमी से खासी परेशानी हो रही है। यात्रियों को बसों में खड़े-खड़े सफर करना पड़ रहा है।
पिथौरागढ़ में पांच राज्यों के युवाओं की सेना भर्ती के कारण बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ टनकपुर में उमड़ी है। इन दिनों भर्ती में असफल हो रहे युवाओं के लौटने से वाहनों की कमी से यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार से देहरादून में भी सेना भर्ती शुरू होने से चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के युवाओं की भीड़ देहरादून रवाना हो रही है। इस कारण वाहन कम पड़ गए हैं।
रोडवेज की बसों के अलावा टैक्सी वाहनों और मालवाहक वाहनों में भी यात्री सफर करने को विवश हो रहे हैं। रोडवेज की बसें पिथौरागढ़ से फुल होकर पहुंच रही है।
विज्ञापन
कई यात्री 175 किमी लंबा पर्वतीय मार्ग बसों में खड़े-खड़े सफर करने को विवश हो रहे हैं। रोडवेज के सहायक मंडलीय प्रबंधक एसआर कौशल का कहना है कि टनकपुर डिपो ने पर्वतीय मार्ग की सभी बसें पिथौरागढ़ संचालित कर यात्रियों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है।