फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सूखीढांग-बृजनगर में पांच दिन से पानी का संकट

सूखीढांग-बृजनगर में पांच दिन से पानी का संकट

Wed, 26 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
सूखीढांग-बृजनगर में पांच दिन से पानी का संकट
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर प्रमुख यात्री पड़ाव सूखीढांग-बृजनगर की पेयजल लाइन बारिश से ध्वस्त हो गई है, इस कारण लोगों को पांच दिन से पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। यहां की करीब दो हजार की आबादी एकमात्र हैंडपंप के सहारे या फिर नाले-गधेरों से पानी की जरूरत पूरा करने को विवश है।
विज्ञापन


बरसात में राजमार्ग अक्सर बंद हो रहा है। ऐसे में रास्ते में फंसने वाले यात्रियों के लिए सूखीढांग-बृजनगर प्रमुख पड़ाव हैं। जहां ठहर कर यात्री सड़क खुलने की प्रतीक्षा करते हैं, लेकिन राजमार्ग का यह यात्री पड़ाव भी पांच दिनों से पेयजल संकट से घिरा है। समाजसेवी पं. शंकर दत्त जोशी के मुताबिक पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र की दौगाड़-बृजनगर-बमनजौल पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से समूचे क्षेत्र में जलापूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन


सूखीढांग एवं बृजनगर के अलावा तिमला, आमखर्क, सिलाड़ समेत आधा दर्जन गांवों के करीब दो हजार लोग पानी के परेशान हैं। उन्होंने बताया कि सूखीढांग में एकमात्र हैंडपंप भी लीक होने से उसमें गंदा पानी निकल रहा है। जौल की प्रधान भागीरथी तिवारी, धूरा की प्रधान लक्ष्मी देवी, बीडीसी सदस्य राजेंद्र राना, सिलाड़ की प्रधान पूजा देवी, केएन तिवारी, हयात सिंह राणा आदि ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन शीघ्र दुरुस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed