{"_id":"5b5ca04d4f1c1b4c748b7915","slug":"121532797005-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्ट पर लगे आरोप की विभागीय जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्ट पर लगे आरोप की विभागीय जांच होगी
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मेसिस्ट डीसी गुप्ता पर लगे दुष्कर्म के आरोप की विभागीय जांच होगी। सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने इस संबंध में जांच टीम गठित की है।
इस डॉक्टरविहीन अस्पताल में इलाज का जिम्मा एकमात्र फार्मेसिस्ट पर था, मगर 26 जुलाई को इस फार्मेसिस्ट को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टनकपुर संयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.एचएस ह्यांकी की अध्यक्षता में गठित इस टीम में जिला क्षय नियंत्रण रोग अधिकारी डॉ.कुलदीप यादव एवं डॉ.हेमंत शर्मा को सदस्य बनाया गया है।
बता दें कि डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश कुंवर एवं महामंत्री मुकुल कुमार राय ने आरोप को गलत बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
तीसरे दिन भी बंद रहा बनबसा का अस्पताल
बनबसा (चंपावत)। तीसरे दिन भी बनबसा का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद रहा। अस्पताल के मुख्य द्वार पर बकरियां बैठी मिलीं। फार्मेसिस्ट के जेल जाने से पिछले तीन दिनों से बनबसा का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है। प्रभारी सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि टनकपुर चिकित्साधीक्षक को बनबसा अस्पताल के संबंध में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है इसके बाद स्टाफ भेजकर सोमवार से अस्पताल सुचारु कर दिया जाएगा।
फोटो 28 टीएनपीबीएनबी 01 पी।