{"_id":"5ac660214f1c1b9a618b58bd","slug":"121522950177-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों से सड़क सुविधा की बाट जोह रहे हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों से सड़क सुविधा की बाट जोह रहे हैं ग्रामीण
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम पंचायत बिरगुल के ग्राम महर पिनाना व भाट पिनाना के ग्रामीण वर्षों से सड़क सुविधा की बाट जोह रहे हैं।
ग्रामीण लंबे समय से इस गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग उठा रहे हैं। शासन प्रशासन की ओर से उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा न होने के कारण लोगों को मजबूरी में अपनी जन्मभूमि को छोड़कर चंपावत, खटीमा, सितारगंज, हल्द्वानी आदि स्थानों में पलायन करना पड़ रहा है। ग्रामीण भगीरथ जोशी, जीवन चंद्र, शेखर जोशी, खिलानंद जोशी, उमेश जोशी, दुर्गादत्त, भवानी दत्त, दिलवर जोशी, रमेश चंद्र, सुभाष जोशी, दीपक शर्मा आदि ग्रामीणों के अनुसार दुर्गानगर में स्थित मुख्य सड़क से भाट पिनाना की दूरी 15 किलोमीटर और महर पिनाना की दूरी आठ किलोमीटर है।
सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार पड़ जाए तो उसे डोली के माध्यम से सड़क तक लाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पूर्ववर्ती सरकार के साथ ही वर्तमान सरकार से सड़क सुविधा की गुहार लगाते थक गए हैं।