{"_id":"5ab7daee4f1c1bc0758b776c","slug":"121521998574-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वेश्वर महादेव मंदिर में रामदरबार स्थापित, सीताराम मंदिर से निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वेश्वर महादेव मंदिर में रामदरबार स्थापित, सीताराम मंदिर से निकली शोभायात्रा
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर से लगी विष्णुपुरी कालोनी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में अष्टमी, नवमी पर राम दरबार की स्थापना कर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में अखंड रामायण पाठ के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर महिलाओं ने शारदा से जलभर कर भव्य कलश यात्रा भी निकाली।
इस धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमला पांडेय, राकेश जुयाल, दिनेश जोशी, घनश्याम सोराड़ी, पूर्व प्रधान राजू भंडारी, कमला पंत, अजय गुरूरानी, तुलसी दत्त लेखक, सतीश जोशी, दीपक पांडेय, हेम जोशी, प्रत्यक्ष भंडारी, शंकर भट्ट आदि ने सहयोग दिया। इधर सीताराम मंदिर में भक्तों ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। मंदिर के पुजारी महंत श्री श्री 108 चित्रकूट दास के नेतृत्व में भक्तों ने रविवार की शाम शहर में भगवान श्री राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की शोभायात्रा निकाल कर प्रसाद वितरित किया। काफी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में शिरकत कर भगवान श्रीराम की आराधना की।