फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   प्रवेशद्वार पर होगी बोर्ड परीक्षार्थियों की चेकिंग

प्रवेशद्वार पर होगी बोर्ड परीक्षार्थियों की चेकिंग

Tue, 27 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
प्रवेशद्वार पर होगी बोर्ड परीक्षार्थियों की चेकिंग
चंपावत। पांच मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलने वाली उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए सभी पुख्ता बंदोबस्त करने का दावा किया गया है। मंगलवार को डीएम डॉ. अहमद इकबाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संवेदनशील केंद्रों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी। तीन सचल दस्ते बनाए गए हैं। प्रवेशद्वार पर ही परीक्षार्थियों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयाग सिंह कफलिया ने कहा कि संवेदनशील केंद्रों के साथ अन्य परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। संवेदनशील श्रेणी के केंद्रों में अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष 41 परीक्षा केंद्रों में 8667 संस्थागत, व्यक्तिगत (हाइस्कूल परीक्षा में 4639 और इंटरमीडिएट में 4028) अभ्यर्थी इम्तिहान देंगे।
विज्ञापन


सभी केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापक, कस्टडियन की नियुक्ति की जा चुकी है। परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन कि लिए दो केंद्र (मुख्य संकलन केंद्र जीआईसी लोहाघाट, उप संकलन केंद्र जीजीआईसी टनकपुर) बनाए गए हैं। बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, पाटी की निर्मला बिष्ट, लोहाघाट के आरसी गौतम, तहसीलदार पूनम पंत, जिला शिक्षाधिकारी डीएस राजपूत, सत्यनारायण, खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, हरेंद्र साह के अलावा सभी केंद्रों के व्यवस्थापक, कस्टडियन, परीक्षा प्रभारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव से बचाव को बनाई हेल्पलाइन
परीक्षार्थियों को तनाव से बचाव के लिए हेल्प लाइन के जरिए सुझाव देने की व्यवस्था की गई है। किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी आपदा परिचालन केंद्र (1077 व 05965230819) पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी परीक्षार्थियों से समय-समय पर संपर्क कर तनाव से बचाने में मदद करेंगे।


सुचारु रहेगी आवाजाही
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) स्थित धौन राजकीय इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को आवाजाही में परेशानी से बचाने के लिए परीक्षा शुरू होने से पूर्व और बाद के एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग में आवाजाही सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। बता दें कि इन दिनों बारहमासी सड़क की कटिंग के चलते कई बार सड़क पर मलबा आने से आवाजाही बाधित होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed