{"_id":"5a5f8a3f4f1c1b7f268b4f83","slug":"121516210751-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ चौथे दिन भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हाथ चौथे दिन भी खाली
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)।
देवीधुरा के पखोटी निवासी भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रमेश चम्याल उर्फ रामू के हत्यारों का चौथे दिन भी कोई पता नहीं लग सका है। इससे लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को जाम और प्रदर्शन भी किया गया। अलबत्ता पुलिस एवं प्रशासन के जल्द खुलासे के आश्वासन पर व्यापार संघ और छात्रों ने बृहस्पतिवार से प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया है।
11 जनवरी से घर से लापता देवीधुरा के रमेश चम्याल का शव 14 जनवरी की सुबह बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई। जांच अधिकारी एवं पाटी के थानेदार प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया ने बताया कि पाटी के एसओ के अलावा रीठा साहिब के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, लोहाघाट के निरीक्षक बीएस बृजवाल, स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) प्रभारी विनोद यादव की चार अलग-अलग टीमें जगह-जगह दबिशें दी जा रही हैं। चंपावत जिले के अलावा बाहरी क्षेत्रों में भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।