{"_id":"5a41316f4f1c1bc45b8be1ed","slug":"121514221935-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सोमवार से यहां मिनी स्टेडियम में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मुकाबला मिनि स्टेडियम ने जीता। टूर्नामेंट का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने किया। आयोजन कमेटी के सदस्य अविनाश कुमार ने बताया कि उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को यहां मिनी स्टेडियम में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बनबसा स्टेडियम और चकरपुर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर बनबसा स्टेडियम ने निर्धारित 16 ओवरों में 139 रन बनाए। टीम के लिए सर्वाधिक 38 रन अंकित पंत, 35 रन नवीन ने बनाए। चकरपुर इलेवन के बालर गौरव ने दो विकेट लिए। जवाब में चकरपुर इलेवन की टीम 10 ओवरों में 72 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए सर्वाधिक 32 रनों का योगदान बॉबी ने दिया। स्टेडियम की ओर से बॉलर नवीन चंद ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। सुरेश सामंत, दीपक चंद निर्णायक, दीपक जोशी स्कोरर रहे। इस दौरान आयोजन कमेटी सदस्य अविनाश कुमार, नितीश चंद रजवार, अरुण गोस्वामी, पारस चंद आदि थे।