{"_id":"59f36e064f1c1bcc538b96ba","slug":"12-players-selected-for-the-national-inter-district-athletics-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 12 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 12 खिलाड़ी चयनित
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देते एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण पाटनी व सचिव रामायण प्रसाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफओआई) नई दिल्ली की 15वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय ट्रायल के बाद अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग की 12 सदस्यीय टीम का चयन हो गया है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को एसोसिएशन की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए गए। ट्रायल में पचास से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में स्टेडियम मैदान में हुए ट्रायल का शुभारंभ उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी एवं सचिव रामायण प्रसाद की देखरेख में खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद टीम में उदय सक्सेना, शिवम सिंह, सलमान, आकाश, रिया ढेक, आस्कान, पलक यादव, सौरभ बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, आंचल राना, अमान खान एवं अमन विश्वकर्मा का चयन हुआ है। निर्णायक मंडल में मोहसिन, भुवन लाल, ऋषभ, दिलदार, अविनाश आदि शामिल थे। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 24 से 27 नवंबर तक विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश में होने वाली 15वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि तिथि तय कर टीम मैनेजर के साथ चयनित खिलाड़ी आंध्रप्रदेश को रवाना होंगे।