{"_id":"5c19275bbdec22570920ffc4","slug":"11545152347-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात 108 सेवा कर्मियों ने तीन माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात 108 सेवा कर्मियों ने तीन माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। 108 आपात सेवा कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। आक्रोशित कर्मचारियों ने वेतन नहीं देने पर जनवरी से सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है।
108 आपात सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष मदन कुमार की अध्यक्षता में हुई आपात सेवा कर्मियों की बैठक में वक्ताओं का कहना है कि पूरी शिद्दत के साथ चौबीसों घंटे कार्य किया जा रहा है। उसके बावजूद भी उन्हें तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे जनवरी से सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगेे।
बैठक में गोविंद तिवारी, योगेश पंत, राजेंद्र चम्याल, ललित अधिकारी, धीरेंद्र बिनवाल, कमल परवाल, राजू, गोविंद बोहरा, विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह भगवान सिंह, कमल सिंह, रोशन सिंह, पवन, गोपाल बुराठी, उमेद सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुशीला गड़कोटी, गणेश जोशी, संदीप कुमार, दीपक मनराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिक्षक और कर्मियों को छह माह से नहीं मिला वेतन
बनबसा (चंपावत)। चंदनी स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और गढ़ीगोठ गुदमी स्थित डेविड पेंटर हाईस्कूल के शिक्षकों एवं कर्मियों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने वेतन का पूरा भुगतान शीघ्र नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
माध्यमिक शिक्षक संघ नेता कुंदन सिंह महर का कहना है कि शिक्षा विभाग बजट नहीं होने की बात कह रहा है। चंदनी उमावि के प्रबंधक गणेश उपाध्याय का कहना है कि ऊधम सिंह नगर जिले में न केवल नवंबर तक के वेतन का भुगतान किया गया है, बल्कि सातवें वेतनमान के अवशेष एरियर का भी भुगतान कर दिया गया है।