{"_id":"5bc62098bdec2269b169864c","slug":"11539711128-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद हटा शारदा बैराज का रैड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बाद हटा शारदा बैराज का रैड अलर्ट
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पिछले चार माह से शारदा बैराज के लिए घोषित रेड अलर्ट समाप्त हो गया है। अब आने वाले आठ माह तक शारदा नदी तट पर आवाजाही हो सकेगी। रेड अलर्ट हटने से नदी तट पर सब्जी उगाने वालों, छान मजदूरों आदि को राहत मिली है।
अंग्रेज हुकमरानों के समय से ही 15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा बैराज पर सुरक्षा के तहत रेड अलर्ट किया जाता रहा है। इस बीच नदी तट और नदी में जाना प्रतिबंधित रहता है। छान लागने वाले मजदूरों, सब्जी उगाने वालों आदि को भी नदी किनारे तक जाने से रोका जाता है।
रेड अलर्ट के दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेड वर्क्स प्रशासन को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश प्रशासन को नदी के जलस्तर की हर घंटे की रिपोर्ट भेजने के निर्देश रहते हैं। करीब सौ साल पुराने इस बैराज की सुरक्षा के लिए रेड अलर्ट के दौरान खास सतर्कता बरती जाती है। शारदा हेड वर्क्स बनबसा के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि बैराज निर्माण के दौरान वर्ष 1918 में उससे पूर्व के कई सालों के नदी के जलस्तर की जानकारी जुटाकर बैराज को छह लाख क्यूसेक पानी वहन करने योग्य बनाया गया था। बैराज सहायक जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 18 जून 2013 को बैराज पर सर्वाधिक 5,44,776 क्यूसेक रिकार्ड किया गया है। इससे पूर्व 21 अगस्त 1934 को 522000 क्यूसेक पानी बहा था। सोमवार को शारदा नदी का जल प्रवाह 19411 क्यूसेक पाया गया।