{"_id":"5b5f53ba4f1c1be94b8b7904","slug":"11532974010-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से लाए गंगा जल से भिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से लाए गंगा जल से भिषेक किया
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। हरिद्वार से आठ दिन की पैदल यात्रा कर गंगा से जल लाकर कोलीढेक निवासी ढेक दंपति ने शिव शक्ति में जलाभिषेक किया। दोनों शिव भक्तों के शिवालय मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। पूरा मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
मोहन सिंह ढेक (58) और उनकी धर्मपत्नी पुष्पा देवी (55) 20 जुलाई को ऋषिकेश रवाना हुए। वहां से जल भरकर पैदल यात्रा शुरू कर नीलकंठ में जलाभिषेक करने के बाद वे हरिद्वार वापस आए। जहां से गंगा का पवित्र जल भरकर लोहाघाट आए। 450 किमी की पैदल यात्रा करने में उन्हें आठ दिन का समय लगा। इससे पूर्व भी वे हरिद्वार और गोमुख से गंगा जल लाकर शिव शक्ति में जलाभिषेक कर चुके हैं।