फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दूसरे नवजात शिशु की भी मौत हुई

दूसरे नवजात शिशु की भी मौत हुई

Sat, 28 Jul 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
दूसरे नवजात शिशु की भी मौत हुई
चंपावत। एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे अस्पताल रेफर करने के बाद महिला ने जिस शिशु को जन्म दिया उसकी भी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक शिशु प्री-मैच्युर थे। इस कारण उसे बचाया नहीं जा सका। प्रसूता की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


लोहाघाट विकासखंड के हरखेड़ा गांव की जानकी देवी (31) पत्नी गंगा राम ने शुक्रवार सुबह घर में एक मृत बच्ची को जन्म दिया था। दूसरे शिशु की डिलीवरी नहीं होने से गर्भवती को पहले लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वहां से चंपावत जिला अस्पताल और बाद में पिथौरागढ़ महिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.एनएस नबियाल ने बताया कि जानकी को छह माह का गर्भ था। शिशु के प्री-मैच्युर होने से शिशु का बचना मुश्किल था। महिला अस्पताल से शुक्रवार रात को प्रसूता को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर किया। इसके लिए आपात चिकित्सा सेवा 108 भी उपलब्ध कराई, लेकिन गर्भवती के परिजन खराब मौसम के चलते हल्द्वानी जाने को राजी नहीं थे। इस बीच, शनिवार सुबह जानकी देवी के दूसरे नवजात की भी मौत हो गई। अलबत्ता जानकी देवी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed