{"_id":"5ac6602a4f1c1bd1618b5c3d","slug":"11522950186-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और स्कूल के लिए 22 से आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और स्कूल के लिए 22 से आंदोलन
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
धूरा से तलियाबांज तक ढाई किमी सड़क का निर्माण एवं तलियाबांज राउमावि के उच्चीकरण के लिए ग्रामीण फिर लामबंद होने लगे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन द्वारा क्षेत्र के विकास की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 22 अप्रैल से तहसील में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है। इस बाबत तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति ने डीएम को ज्ञापन भी भेजा है।
संघर्ष समिति के संयोजक पंडित शंकर दत्त जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, कांति बल्लभ जोशी, मोहन चंद्र, प्रेम बल्लभ जोशी आदि ग्रामीणों ने कहा कि सूखीढांग से रीठासाहिब तक सड़क कटने से जहां जिले के कई दुर्गम गांव अब सड़क सुविधा से जुड़ गए हैं, वहीं क्षेत्र का तलियाबांज गांव अब भी सड़क सुविधा से वंचित है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन में तत्कालीन विधायक हेमेश खर्कवाल द्वारा विधायक निधि से धूरा से तलियाबांज की ओर एक किमी सड़क काटकर अधूरा छोड़ दिया गया और मौजूदा भाजपा शासन में भी सड़क निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने तलियाबांज राउमावि का इसी शिक्षा सत्र से उच्चीकरण करने की मांग भी उठाई है। कहा कि तलियाबांज राउमावि में क्षेत्र के करीब 57 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन आसपास 20 किमी के दायरे में कोई इंटर कॉलेज न होने से बालिकाएं आगे की शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रही हैं, जबकि छात्रों को घर से बाहर जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है।