{"_id":"5abe729a4f1c1bee618b4975","slug":"11522430618-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी के खाते में वापस आए दस हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी प्रभारी के खाते में वापस आए दस हजार रुपये
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। चल्थी पुलिस चौकी के प्रभारी प्रकाश राम विश्वकर्मा के एटीएम से निकली दस हजार रुपये की अतिरिक्त रकम उनके खाते में वापस आ गई है। इस रकम को पाने के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। चौकी प्रभारी ने 18 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक की पिथौरागढ़ शाखा से 30 हजार रुपये निकाले।
लेकिन खाते से 30 हजार के बजाय 40 हजार रुपये कम हो गए। कई जगह इसकी शिकायत करने के बावजूद सवा महीने तक 10 हजार रुपये की अतिरिक्त रकम वापस नहीं आ सकी। अमर उजाला द्वारा 29 मार्च को इस खबर को प्रकाशित करने के बाद बैंक हरकत में आया। एसबीआई की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक आरएन जौहरी द्वारा शिकायत प्रकोष्ठ को मेल भेजा गया। इसके बाद अब समय रकम चौकी प्रभारी विश्वकर्मा के खाते में वापस आ गई है।