{"_id":"5abd246e4f1c1bcd618b4597","slug":"11522345070-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की पांच बैंक शाखाओं में बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की पांच बैंक शाखाओं में बनेंगे आधार कार्ड
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। अब तक किन्हीं कारणों से आधार कार्ड बनवाने से वंचित रह गए लोगों के लिए खुशखबरी है। जिले की पांच बैंक शाखाओं में आधार कार्ड बनाए जाएंगे। वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा और इलाहाबाद बैंक की शाखाओं में आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण शुरू हो गए हैं। जबकि नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से तीन अन्य बैंक शाखाओं में भी आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण शुरू हो जाएंगे।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत ने बताया कि जिले में लंबे समय से कॉमन सर्विस सेंटरों में आधार के लिए पंजीकरण का कार्यबंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब बैंकों के माध्यम से आधार कार्ड बनाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा तथा इलाहाबाद बैंक शाखाओं में पंजीकरण शुरू होने के साथ ही नए वित्तीय वर्ष से चंपावत में एसबीआई की मुख्य शाखा, यूको बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की पाटन स्थित शाखा में आधार कार्ड पंजीकरण शुरू किया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
तीन माह तक बढ़ी आधार लिंक कराने की अवधि
चंपावत। बैंक खातों के संचालन, मोबाइल और अन्य योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार लिंक कराना जरूरी है। जिला लीड बैंक अधिकारी के अनुसार कोर्ट के निर्देश पर आधार लिंक कराने की अवधि को तीन माह बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया गया है।