फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ककरालीगेट बैरियर को जंगलात बैरियर के पास लगाया जाए

ककरालीगेट बैरियर को जंगलात बैरियर के पास लगाया जाए

Thu, 08 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
ककरालीगेट बैरियर को जंगलात बैरियर के पास लगाया जाए

विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। ककरालीगेट बैरियर को रात आठ बजे बाद बंद करने के फैसले से खफा ग्राम बस्तिया के ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एके चन्याल को सौंपा। उन्होंने ग्रामीणों को सहूलियतें देने के अलावा ककरालीगेट बैरियर को बस्तिया गांव में जंगलात बैरियर के पास लगाने की मांग की है।
स्वांला के पास हुई सड़क दुर्घटना के बाद एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने अब रात आठ बजे बाद ककरालीगेट बैरियर को बंद करने के निर्देश दिए हैं। अब रात आठ बजे बाद ककरालीगेट बैरियर से वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी, लेकिन इस आदेश से बस्तिया गांव के ग्रामीण परेशान हैं। बता दें कि बस्तिया गांव टनकपुर से करीब आठ किमी की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन


ग्रामीणों और व्यवसायियों का आवागमन ककरालीगेट बैरियर से ही होता है। व्यापारी दुकानें बंद करने के बाद रात नौ बजे के आसपास गांव लौटते हैं। ककरालीगेट और बस्तिया गांव के आसपास जंगली जानवरों के आने के खतरे से वे चौपहिया वाहनों से आवाजाही करते हैं। आठ बजे बाद बैरियर बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बस्तिया वालों ने डीएम से मांग की है कि उनकी सुविधा के लिए ककरालीगेट बैरियर को बस्तिया गांव के पास वन विभाग के बैरियर के समीप शिफ्ट कर दिया जाए, ताकि ग्रामीणों को परेशानियों से निजात मिले। ज्ञापन देने वालों में देव सिंह, नंदन सिंह, अमित सिंह, कमल किशन, किशोर सिंह, विपिन चंद्र पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed