{"_id":"5a7c8d1d4f1c1b8e268b8fe6","slug":"11518112029-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कॉलेज परिसर में बीते चार दिनों से धरने में बैठे छात्रों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने उनकी मांगों पर अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया और उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा ने बताया कि कॉलेज में एमएससी, एमकॉम के साथ एमए में अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, इतिहास विषय की स्वीकृति दिए जाने की मांगें प्रमुख हैं। चौथे दिन धरने पर बसंत जोशी, शुभम गिरि, रोहित कार्की, नीरज सिंह रावत, शंकर महर, ज्योति, दीपा, मनीषा आदि बैठे।