{"_id":"5a7350a94f1c1b4d588b6181","slug":"11517506729-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर हो परिचालकों की कमी, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर हो परिचालकों की कमी, ज्ञापन दिया
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो में परिचालकों की बड़े पैमाने पर कमी है। इसके चलते न केवल बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, बल्कि संविदा चालकों को भी नियमित रूप से ड्यूटी नहीं मिल पा रही है। संविदा चालकों ने इसे लेकर परिवहन मंत्री व जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
रोडवेज कर्मियों का कहना है कि लोहाघाट डिपो में कुल 42 बसें हैं, मगर 84 के सापेक्ष संविदा परिचालकों को मिलाकर कुल 49 परिचालक हैं। 35 परिचालकों की कमी होने से काफी बसों को कार्यशाला में खड़ा करना पड़ रहा है। इस कारण न केवल यात्रियों को नियमित सेवाएं नहीं मिल पा रही है। बसे न चलने से चालकों को भी नियमित ड्यूटी नहीं मिल पाती है। रोडवेज कर्मियों का कहना है कि संविदा चालक-परिचालकों को किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाता है। ड्यूटी नहीं मिलने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। कर्मियों ने जल्द व्यवस्था सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।