{"_id":"59ff412e4f1c1bc9678b9aa4","slug":"11509900590-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंगराड़ा को अलग ब्लाक बनाने को लेकर लामबंदी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंगराड़ा को अलग ब्लाक बनाने को लेकर लामबंदी शुरू
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड की 25 ग्राम पंचायतों और नैनीताल जिले से लगी डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों को मिलाकर अलग भिंगराड़ा विकासखंड बनाए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर से लामबंदी शुरू हो गई है। लंबे समय से अलग भिंगराड़ा ब्लाक बनाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता टीकाराम शर्मा के नेतृत्व में एक बार फिर से आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
टीकाराम शर्मा का कहना है कि वर्ष 1987 में ब्लाकों के पुनर्गठन के प्रस्ताव में भिंगराड़ा को अलग ब्लाक इकाई बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन तब से यह प्रकरण ठंडे बस्ते में है। उनका कहना है कि इस संबंध में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ग्राम विकास आयुक्त, ग्राम्य विकास सचिव एवं मुख्यमंत्री को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
मांग को लेकर मौन व्रत धारण कर दिल्ली हुए रवाना
चंपावत। भिंगराड़ा एवं लधियाघाटी विकास संघर्ष समिति के सक्रिय कार्यकर्ता टीकाराम शर्मा अनूठे तरीके से अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वह अलग ब्लाक की मांग को लेकर मौन व्रत धारण कर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। जहां वह क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा के माध्यम से प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाएंगे। वह भिंगराड़ा ब्लाक गठन को लेकर अब तक की गई प्रशासनिक कार्रवाई का ब्यौरा भी अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन