{"_id":"59de52424f1c1b9f678b5366","slug":"11507742274-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे गुल रही पहाड़ की बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे गुल रही पहाड़ की बती
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। बुधवार को चंपावत के समूचे पर्वतीय क्षेत्र में करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। सुबह 9 बजे से बाधित बिजली आपूर्ति शाम को 3 बजे सुचारु हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से आम लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। इससे सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी असर पड़ा।
चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी विकासखंड में बुधवार को बिजली गुल रही। इस दौरान सिर्फ चंपावत जिले के मैदानी हिस्से टनकपुर-बनबसा में आपूर्ति सुचारु थी। दीवाली से पूर्व आपूर्ति बाधित होने से बिजली आधारित कामकाज प्रभावित रहे। साथ ही जिला मुख्यालय के अधिकांश कार्यालयों का काम भी अस्त व्यस्त रहा। इसके चलते आम लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। डाकघर और बैंकों को जनरेटर के सहारे अपना रोजमर्रा का काम चलाना पड़ा।
कोट
बरसात के दौरान बिजली की लाइनों में आई खामी को ठीक करने के लिए अनुरक्षण काम चलाया गया। इसे व्यवस्थित करने के साथ 33 केवी कंतगांव-लोहाघाट लाइन में अनुरक्षण का काम किया गया। जिस कारण बुधवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। अब 14 अक्तूबर को भी अनुरक्षण के चलते सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जिले के पहाड़ी इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। -राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड,
विज्ञापन
चंपावत।
दीवाली में बढ़ेगी 20 प्रतिशत खपत
धनतेरस, दीवाली पर्व में चंपावत जिले में करीब 20 प्रतिशत बिजली की खपत बढ़ जाएगी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि आम तौर पर जिले में 70 लाख यूनिट बिजली की खपत है। दीवाली में व्यवस्था चाक-चौबंद करने और गड़बड़ी आने पर तुरंत इसे ठीक करने के लिए सभी अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है।