{"_id":"59de51374f1c1bc8678b55b5","slug":"11507742007-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमन वैल्थ ताइक्वांडो में शालनी ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमन वैल्थ ताइक्वांडो में शालनी ने जीता गोल्ड
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कनाडा में हुई कॉमनवेल्थ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्टेडियम के दो प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
बालिका खिलाड़ी शालिनी सिन्हा पुत्री शंकर शरण सिन्हा निवासी आमबाग ने स्वर्ण पदक और इमरान अली पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी वार्ड नंबर तीन रेलवे स्टेशन रोड टनकपुर ने रजत पदक जीता है। ताइक्वांडो प्रशिक्षक दिलदार अली ने बताया कि प्रतियोगिता 27 सितंबर से 1 अक्तूबर तक कनाडा में आयोजित हुई। इसमें शालिनी ने 53 किग्रा भारवर्ग में एवं इमरान ने 54 किग्रा भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। शालिनी एवं इमरान की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष करन सिंह सजवान, वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, रामायण प्रसाद, प्रकाश सिंह, गौरव खोलिया आदि ने खुशी जताई है।