फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ग्राम प्रधानों ने नहीं चलने दी बैठक, बहिष्कार किया

ग्राम प्रधानों ने नहीं चलने दी बैठक, बहिष्कार किया

Sat, 29 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने नहीं चलने दी बैठक, बहिष्कार किया

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक बीडीसी बैठकों का बहिष्कार करने का ऐलान किया। प्रधानों के बहिष्कार को बीडीसी सदस्यों ने भी समर्थन दिया।
शनिवार को विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता की अध्यक्षता और सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) एमडी भट्ट के संचालन में शुरू हुई बैठक में कोरम भी पूरा नहीं हो सका। ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चांद बोहरा ने प्रधानों की मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी की अपील पर बीडीसी सदस्यों ने भी समर्थन किया। प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने एक साथ बैठक का बहिष्कार कर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष का कहना था कि राज्य वित्त में कटौती वापस लेने, पंचायतीराज एक्ट 2016 प्रभावी रूप से लागू करने और ग्राम प्रधानों का मानदेय पांच हजार रुपये मासिक करने की लंबे समय से मांग की जा रही है। मांगों की अनदेखी से नाराज प्रधानों द्वारा सामूहिक इस्तीफा देने के बाद पंचायतीराज मंत्री ने एक माह के भीतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। एक माह का समय बीतने को है, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर भविष्य में भी जिला पंचायत या जिला स्तरीय बैठक का बहिष्कार करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, बीडीओ केएस नयाल, सीएमओ डा.एमएस बोहरा के अलावा ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, नवीन बोहरा, विनोद ढेक, मदन राम, दिवान सिंह, महेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद, जानकी देवी, सुनीता बोहरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख हीरा बल्लभ जोशी आदि मौजूद थे। वहीं, बीडीसी बैठक का बहिष्कार कर रहे ग्राम प्रधान संगठन को ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने भी पूरा समर्थन दिया।

फोटो 29 एलएचजी 01पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed