{"_id":"597240714f1c1baf3c8b47be","slug":"11500659825-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने पकड़ी ढाई किलो चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने पकड़ी ढाई किलो चरस
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
एसएसबी ने ढाई किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली युवक को पकड़ा है। नेपाली युवक कैरियर है, इसे किसी ने काठमांडू में दस हजार रुपये देकर चरस की खेप चंडीगढ़ पहुंचाने को दी थी। युवक ने चरस को पैंट के अंदर पैरों पर बांधकर रखा था।
एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के जवान असिस्टेंट कमांडेंट कलजी सोढ़ा के निर्देश पर बनबसा स्थित अपनी बीओपी चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नेपाल की ओर से आ रहे एक नेपाली युवक की तलाशी ली तो उसके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। युवक ने चरस को पैकेट बनाकर दोनों पैरों पर बांधी थी। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि चरस के साथ दबोचा गया युवक नेपाल के गांव भोटेनामलांग, जिला सिंधुपाल चौक निवासी विमल गिरि है।
पूछताछ में उसने चरस काठमांडू से लाना बताया। उसने बताया कि चरस चंडीगढ़ ले जाई जानी थी, जिसे वहां किसी को सौंपनी थी। इसके एवज में उसे दस हजार रुपये दिए गए थे। चंडीगढ़ में उसे फोन पर चरस लेने वाले को सूचित करना था। उसने बताया कि काठमांडू में किसी प्रकाश नामक व्यक्ति ने उसे चरस चंडीगढ़ ले जाने को सौंपी थी। चरस पकड़ने वाले दल में एसएसबी के एएसआई पूरन सिंह, कांस्टेबल पप्पू कुमार, कृष्णा कुमार शामिल थे। एसएसबी ने उक्त युवक पर एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करने की कार्रवाई चल रही थी। इस वर्ष अब तक एसएसबी ने चरस के दो मामले पकड़े हैं।