{"_id":"5c6c4ba3bdec2259e364f2ae","slug":"111550601123-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत क्षेत्र में करें मंच-बकोड़ा मोटर मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत क्षेत्र में करें मंच-बकोड़ा मोटर मार्ग का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के सीमांत क्षेत्र में प्रस्तावित मंच-बकोड़ा मोटर मार्ग निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से मंडलायुक्त को ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें प्रस्तावित मोटर मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने पर लोक सभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।
बकोड़ा की ग्राम प्रधान आशा देवी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2004 में स्वीकृत मोटर मार्ग में कार्यदायी संस्था लोनिवि की ओर से वन अधिनियम संबंधी आपत्तियों के निस्तारण के लिए कई बार मुख्य वन संरक्षक और नोडल अधिकारी को प्रस्ताव भेजे गए हैं लेकिन मुख्य वन संरक्षक और नोडल अधिकारी कार्यालय से बार बार वन भूमि संबंधी आपत्तियां लगाकर ग्रामीणों के साथ छलावा किया जा रहा है।
लोनिवि की ओर से की गई सर्वे में अधिक वन भूमि आने के कारण वन अधिनियम संबंधी आपत्तियां लग रही हैं। उन्होंने प्रस्तावित सड़क का नए सिरे से सर्वे कर वन भूमि का क्षेत्रफल कम कराए जाने की मांग उठाई है। वहां जौहार सिंह, तेज सिंह, कुंदन सिंह, दिनेश सिंह, पदम सिंह, बच्चन सिंह, दशरथ सिंह, हिम्मत सिंह, हरीश सिंह, रघुवर सिंह आदि थे।