{"_id":"5c24fe0abdec22571d7dff8d","slug":"111545928202-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 फुट के बाद की जमीन नापने से भड़के भजनपुर वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 फुट के बाद की जमीन नापने से भड़के भजनपुर वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। नगरपंचायत में शामिल किए गए भजनपुर (वार्ड संख्या सात) के लोगों ने एनएचएआई से 75 फुट के बाद की जमीन को सरकारी बताते हुए नापने का विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने एसडीएम और नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपे।
कहा कि सात दशकों से भजनपुर में रहने वाले अधिकतर कृषक पूर्व सैनिक परिवारों से हैं। एनएचएआई के किनारे केवल 75 फुट तक ही सरकारी भूमि है जो ग्रामीणों के कब्जे में नहीं है। ज्ञापन में लिखा है कि पिछले दिनों हुई पैमाइश में सड़क के मध्य से 75 फुट के बाद करीब 35-40 फुट और जमीन को सरकारी बताकर नापा गया है, जो गलत है।
वर्तमान सर्वे के दौरान न तो उन्हें बताया गया और न ग्रामीणों से सहमति ही ली गई। लिखा है कि नगरपंचायत गठन के दौरान भी उन्होंने आपत्तियां लगाई थीं। ज्ञापन में हरीश चंद, दीपेंद्र चंद, रूद्री चंद, जगत चंद, रमेश चंद, खीमा देवी, पुष्पा देवी, गोविंदी देवी, शकुंतला देवी, दीपा देवी समेत दो दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।