{"_id":"5c226737bdec2256b06ef019","slug":"111545758519-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह शाम भारी मात्रा में गिर रहे पाले ने बढ़ाई मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह शाम भारी मात्रा में गिर रहे पाले ने बढ़ाई मुसीबतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों शुष्क मौसम में पाला मुसीबत बन रहा है। पाले से सब्जियां और अन्य फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
पाले से दोपहिया और चौपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कंक्रीट पैदल मार्गों पर राहगीरों के लिए पैदल चलना जानलेवा बन रहा है।
सुबह-सुबह पाले की मोटी परत को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से दुर्घटना संभावित स्थानों पर नमक तथा चुने का छिड़काव किया जा रहा है।
प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से पाले की मोटी परत बन रही है। जिसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर संभावित दुर्घटना वाले क्षेत्रों में चूना व नमक का छिड़काव किया जा रहा हैं। साथ ही सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।