फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   किसानों ने उठाई कृषि ऋण माफी की मांग

किसानों ने उठाई कृषि ऋण माफी की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने उठाई कृषि ऋण माफी की मांग
पाटी (चंपावत)। कृषि ऋण माफ करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ब्लाक भर से आए किसानों ने सरकार द्वारा कृषि ऋण माफ करने की दिशा में कोई पहल न करने पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


पाटी के रामलीला मैदान में ब्लॉक अध्यक्ष महेश चंद्र भट्ट की अध्यक्षता और ललित गहतोड़ी के संचालन में आयोजित हुई बैठक में किसानों ने सरकार को 2014 की चुनावी घोषणा की याद दिलाते हुए कृषि ऋण माफ करने, खाद एवं बीजों के वितरण में पारदर्शिता एवं वन्य जीवों से फसलों की सुरक्षा की जोरदार मांग की।
विज्ञापन


तय गया किया कि 26 जनवरी को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर फिर से बैठक करेंगे। जिसमें अगले आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में देव सिह मौनी, बहादुर मेहता, देवकी नंदन जोशी, भगीरथ सोराड़ी, सचिन, ललित, गंगा सिंह, विक्रम सिंह, अखिलानंद जोशी, जगत सिह, इंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed